CG News: मुख्यमंत्री साय ने पुण्यतिथि पर मधुकर खेर को किया याद, पत्रकारिता में योगदान को बताया अमूल्य
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की पुण्यतिथि (31 मार्च) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता को समृद्ध बनाने में उनका योगदान अमूल्य रहा है।

पत्रकारिता में योगदान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. खेर ने अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के जरिए समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाई।
लेखनी से जनचेतना जागृत
उन्होंने कहा कि मधुकर खेर की लेखनी हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही और जनचेतना को प्रखर बनाने का माध्यम बनी। उनके लेख और विचार आज भी पत्रकारिता के क्षेत्र में मार्गदर्शक माने जाते हैं।
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेर का समर्पण और उनकी पत्रकारिता की विरासत नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सिद्धांत निष्पक्ष, सशक्त और समाजोन्मुखी पत्रकारिता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

