CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026: महिला हॉकी फाइनल में मिजोरम और ओडिशा आमने-सामने
CG News: रायपुर में आयोजित ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ के अंतर्गत महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले आज खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक अनुभव बने। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में मिजोरम की टीम ने झारखंड को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
![]()
मिजोरम ने झारखंड को कड़े मुकाबले में हराया
पहले मैच में दोनों टीमों ने मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धात्मक अंदाज में खेला। मिजोरम ने पूरे खेल में बढ़त बनाए रखी और अंत में झारखंड को मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
ओडिशा की एकतरफा जीत
दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 8-0 से पराजित किया। ओडिशा की टीम ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और शानदार जीत हासिल की, इन परिणामों के साथ अब मिजोरम और ओडिशा की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। खेल प्रेमियों को खिताब के लिए एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

