CG News: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट की शुरुआत, CM साय ने किया लोकार्पण
CG News: बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रिकालीन उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण कर पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना होकर इस सुविधा की शुरुआत की।

नाइट फ्लाइट सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत
बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रिकालीन उड़ान सेवा की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसका लोकार्पण किया, लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री स्वयं रात में पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। उनके साथ विधायक धर्मजीत सिंह भी इस ऐतिहासिक उड़ान में शामिल रहे, एयरपोर्ट को 3C VFR से अपग्रेड कर 3C IFR श्रेणी में विकसित किया गया है। इस उन्नयन पर लगभग 31 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिससे एयरपोर्ट की क्षमता और सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है।
DGCA से मिली नाइट ऑपरेशन की अनुमति
Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने 6 फरवरी 2026 को एयरपोर्ट को 3C IFR श्रेणी में रात्रिकालीन संचालन की अनुमति दी थी। इसके बाद अब यहां रात में भी उड़ानें संभव हो सकेंगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नाइट फ्लाइट सेवा शुरू होने से अब आपातकालीन और मेडिकल फ्लाइट्स भी रात में संचालित हो सकेंगी, जिससे जीवनरक्षक सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी।
व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने कहा कि, बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और बिलासपुर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक धर्मजीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
