CG News: अप्रैल 2026 बैंक हॉलिडे: छत्तीसगढ़ में 12-14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी लिस्ट
CG News: अप्रैल 2026 में छत्तीसगढ़ में कई सार्वजनिक और बैंक छुट्टियां पड़ने वाली हैं, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो पहले से प्लान करना जरूरी हो जाता है।
बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर
छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 के दौरान कई बैंक छुट्टियां पड़ रही हैं। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार शामिल हैं, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है, जानकारी के अनुसार, अप्रैल महीने में करीब 12 से 14 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, ATM और UPI सेवाएं चालू रहेंगी।

1 अप्रैल: क्लोजिंग डे का असर
1 अप्रैल को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के चलते बैंक वार्षिक क्लोजिंग में व्यस्त रहेंगे। इस दिन आम लेन-देन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
3 अप्रैल: Good Friday पर अवकाश
3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यह एक प्रमुख राष्ट्रीय अवकाश है।
14 अप्रैल: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
19 अप्रैल: अक्षय तृतीया
19 अप्रैल को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती है, लेकिन यह रविवार होने के कारण अलग से छुट्टी नहीं मानी जाएगी।
हर रविवार को बैंक बंद
अप्रैल में 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे, 11 अप्रैल (दूसरा शनिवार) और 25 अप्रैल (चौथा शनिवार) को भी बैंक बंद रहेंगे।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
लगातार छुट्टियों को देखते हुए चेक क्लियरेंस, कैश ट्रांजेक्शन और पासबुक अपडेट जैसे जरूरी काम पहले ही कर लेना बेहतर होगा, बैंक बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM सामान्य रूप से काम करते रहेंगे, जिससे ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

