CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: महिला 86 किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली बनीं चैंपियन
CG News: रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत महिला 86 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस स्पर्धा में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
ज़ोसांगज़ुआली का गोल्डन प्रदर्शन
मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने बेहतरीन तकनीक और ताकत का प्रदर्शन करते हुए कुल 140 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 70 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 83 किलोग्राम वजन उठाया।

असम की पिंकी बोरो को रजत पदक
असम की पिंकी बोरो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 125 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 55 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 70 किलोग्राम वजन उठाया।
मध्यप्रदेश की गुंजन उइके को कांस्य
मध्यप्रदेश की गुंजन उइके ने कुल 86 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 39 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 47 किलोग्राम का प्रदर्शन किया, त्रिपुरा की ट्विस्मु जमातिया कुल 77 किलोग्राम वजन के साथ चौथे स्थान पर रहीं। सभी खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
दर्शकों में दिखा उत्साह
प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि सभी खिलाड़ियों ने कम उम्र में शानदार तकनीक और आत्मविश्वास दिखाया। आयोजन स्थल पर दर्शकों का उत्साह खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और ऊर्जा देता नजर आया, महिला वेटलिफ्टिंग की इस स्पर्धा में खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 को और रोमांचक बना दिया, जहां युवा प्रतिभाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

