CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: असम के तैराकों ने जीते 9 पदक, राज्यपाल से की मुलाकात
CG News: छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले असम राज्य के तैराक खिलाड़ियों ने आज लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 9 पदक जीतकर फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया।

असम टीम का शानदार प्रदर्शन
असम के तैराक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ टीम ने ओवरऑल रैंकिंग में फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया।
राज्यपाल ने दी बधाई
राज्यपाल रमेन डेका ने खिलाड़ियों को उनकी इस सफलता पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना सफलता की कुंजी होती है, राज्यपाल ने खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शन से देश में खेलों को नई दिशा मिलती है।
अधिकारी और कोच रहे मौजूद
इस अवसर पर असम स्विमिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव दिव्य ज्योति शर्मा, तकनीकी अधिकारी जान मनी बोरा और टीम के कोच भी उपस्थित रहे, असम के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में उनकी मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है और भविष्य में और बेहतर उपलब्धियों की उम्मीद जगाता है।
