CG News: बिलासपुर में CM विष्णुदेव साय का दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, मुख्यमंत्री नवनिर्मित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही उद्यान का भी लोकार्पण किया जाएगा।

विकास कार्यों का लोकार्पण
CM साय शहर में कुल 12.43 करोड़ रुपए की लागत से बने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनमें शामिल हैं,
• अटल परिसर (₹50 लाख)
• मराठी पुत्री शाला भवन का प्रथम तल (₹73.22 लाख)
• इमलीपारा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स (₹10 करोड़)
• रक्षित आरक्षी केंद्र के निर्माण कार्य (₹1.20 करोड़)
₹14.50 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री 14.50 करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे, जिनमें सड़क, नाला निर्माण और बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना जैसे कार्य शामिल हैं, CM साय रात में राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ टीम फाइनल में
इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की रणजी क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम का मुकाबला छत्तीसगढ़ से होगा, मुख्यमंत्री शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात में रायपुर लौट जाएंगे।
