Jashpur News: 79 हजार श्रमिकों को CM साय ने दी बड़ी सौगात, खातों में ₹27.15 करोड़ DBT से ट्रांसफर
Jashpur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए 79 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को 27.15 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की है। यह राशि DBT के माध्यम से जशपुर में आयोजित श्रमिक सम्मेलन के दौरान जारी की गई।

श्रमिकों के सशक्तिकरण पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मेलन में कहा कि मेहनतकश श्रमिक ही राज्य के विकास की असली ताकत हैं। उन्होंने श्रमिकों को प्रदेश की प्रगति की नींव बताते हुए उनके कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

DBT से पारदर्शिता बढ़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जनधन खातों के जरिए योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही है, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और पारदर्शिता बढ़ी है, CM साय ने यह भी सपहट किया है कि, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद छत्तीसगढ़ में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें।
श्रमिकों के लिए प्रमुख योजनाएं
सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं:
• प्रसूति सहायता: ₹20,000
• मकान निर्माण सहायता: ₹1.5 लाख तक
• ई-रिक्शा खरीद: ₹1.5 लाख तक सहायता
• शिक्षा प्रोत्साहन: टॉप-10 बच्चों को ₹2 लाख
शिक्षा और रोजगार पर फोकस
मेधावी बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई का अवसर देने के लिए सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है। साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, “दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना” के तहत मजदूरों को हर साल ₹10,000 की सहायता दी जा रही है। हाल ही में 495 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है।
श्रम मंत्री का संबोधन
श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि पूरे प्रदेश में श्रमिक सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि योजनाओं की जानकारी हर श्रमिक तक पहुंचे और उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके, छत्तीसगढ़ सरकार लगातार श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रयासरत है। DBT के जरिए सीधे सहायता पहुंचाकर सरकार पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत कर रही है।
