CG News: संघर्ष से स्वर्ण तक: अरुणाचल की अनाई वांगसु ने बीमारी को हराकर जीता केआईटीजी गोल्ड
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में हिस्सा लेने से कुछ दिन पहले तक अनाई वांगसु अस्पताल में भर्ती थीं। गंभीर गैस्ट्रिक समस्या के कारण उनकी हालत कमजोर थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
बीमारी के बावजूद नहीं टूटा हौसला
2019 से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही अनाई कई बार शारीरिक रूप से कमजोर हो जाती थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपने खेल और सपनों को कभी पीछे नहीं छोड़ा, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही अनाई ने फिर से अभ्यास शुरू किया और इस बार अपने करियर की सबसे बड़ी कमी—स्वर्ण पदक—को हासिल करने का लक्ष्य बना लिया।
58 किग्रा वर्ग में शानदार जीत
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में अनाई ने महिलाओं के 58 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी मेहनत को साबित कर दिया और अपने परिवार का सपना पूरा किया, इससे पहले अनाई कई प्रतियोगिताओं में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी थीं, लेकिन हर बार स्वर्ण उनसे थोड़ा दूर रह जाता था।
भाई के सपनों ने दी दिशा
अनाई की सफलता के पीछे उनके बड़े भाई का बड़ा योगदान है, जिन्होंने उन्हें वेटलिफ्टिंग की ओर प्रेरित किया और खेल में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया, महामारी के दौरान संसाधनों और पोषण की कमी के कारण उनकी सेहत और बिगड़ी, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय और मेहनत की, अनाई का अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है। उनका मानना है कि यह स्वर्ण पदक उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा।
