CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: 94 किग्रा भारोत्तोलन में अरुणाचल के लालू ताकू बने चैंपियन
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर में आयोजित 94 किलोग्राम पुरुष भारोत्तोलन स्पर्धा में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, अरुणाचल प्रदेश के लालू ताकू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 250 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में दमदार प्रदर्शन किया।
मणि शंकर ने दिया कड़ा मुकाबला
आंध्र प्रदेश के पी. मणि शंकर ने 244 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया और पूरे मुकाबले में मजबूत चुनौती पेश की, हिमाचल प्रदेश के खेमराज ने 232 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता।
अन्य खिलाड़ियों का भी दमदार प्रदर्शन
असम, झारखंड और मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, हालांकि वे पदक हासिल करने से चूक गए, मेजबान राज्य के खिलाड़ी विरावी खुसरो ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अनुभव हासिल किया और सातवां स्थान प्राप्त किया, यह प्रतियोगिता दर्शाती है कि आदिवासी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।
