CG News: पश्चिम एशिया हालात पर CM साय की बड़ी समीक्षा बैठक, पेट्रोल-डीजल, गैस और खाद सप्लाई पर नजर
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम एशिया की परिस्थितियों को देखते हुए रायपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर फोकस
बैठक में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सप्लाई में किसी तरह की बाधा न आने पाए।
अफवाहों से दूर रहने की अपील
सरकार ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी जरूरी वस्तु की कमी नहीं है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी के आदेश भी दिए गए।
कंट्रोल रूम से मिलेगी सही जानकारी
राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लोग कॉल कर गैस सप्लाई या अन्य समस्याओं की जानकारी और शिकायत दर्ज करा सकते हैं, अधिकारियों ने जानकारी दी कि उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराया जाए और वितरण प्रणाली पारदर्शी बनाई जाए।
महत्वपूर्ण संस्थानों को प्राथमिकता
अस्पताल, स्कूल, छात्रावास, रेलवे और अन्य जरूरी संस्थानों में गैस आपूर्ति बिना रुकावट जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, राज्यभर में छापेमारी के दौरान 3841 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और 97 एफआईआर दर्ज की गई हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

