CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: 88 किग्रा भारोत्तोलन में अरुणाचल के रुबा ताडु बने चैंपियन
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया, अरुणाचल प्रदेश के रुबा ताडु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 274 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रेम सागर और टाग्रू का शानदार प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश के देवरकोंडा प्रेम सागर ने 270 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीता, जबकि अरुणाचल के सोरम हिटलर टाग्रू ने 262 किलोग्राम उठाकर कांस्य पदक हासिल किया, ओडिशा, असम और मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने भी कड़ा मुकाबला दिया और शीर्ष स्थानों के लिए संघर्ष किया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और ऊंचा हो गया।
देशभर के खिलाड़ियों की भागीदारी
इस स्पर्धा में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से अनुभव हासिल किया, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, प्रतियोगिता ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों के बीच एकता और खेल भावना को भी मजबूत किया, इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि आदिवासी क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सही अवसर मिलने पर ये खिलाड़ी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।
