CG News: छत्तीसगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर बड़ी कार्रवाई, 30 यूनिट्स बंद, 28.92 लाख का जुर्माना
CG News: छत्तीसगढ़ में प्रदूषण को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। पर्यावरण संरक्षण मंडल लगातार निरीक्षण कर उन उद्योगों पर कार्रवाई कर रहा है जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
![]()
30 उद्योगों का संचालन बंद
नियमों की अनदेखी करने वाले 30 औद्योगिक इकाइयों के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, इन यूनिट्स के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए हैं ताकि वे दोबारा संचालन न कर सकें।
23 उद्योगों को नोटिस जारी
जनवरी 2026 से अब तक 23 उद्योगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। इनमें उरला और सिलतरा क्षेत्र के कई बड़े स्पंज आयरन प्लांट भी शामिल हैं, जो पर्यावरण मानकों का पालन नहीं कर रहे थे।
लाखों का जुर्माना वसूला गया
नियमों के उल्लंघन पर 13 उद्योगों पर कुल 28 लाख 92 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति लगाई गई है। यह कार्रवाई प्रदूषण फैलाने वालों के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है, मंडल ने साफ कर दिया है कि बिना अनुमति चल रहे या मानकों का पालन नहीं करने वाले उद्योगों को किसी भी हालत में संचालन की इजाजत नहीं दी जाएगी, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके।

