CG News: रायपुर के धरसीवां में 31 मार्च को ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का आगाज, CM विष्णुदेव साय करेंगे उद्घाटन
CG News: रायपुर के धरसीवां में 31 मार्च 2026 को ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का भव्य आयोजन होगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, इस अवसर पर क्षेत्र को ₹133 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन शामिल है।

तहसील कार्यालय का उद्घाटन भी शामिल
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान नव निर्मित तहसील कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, जिससे प्रशासनिक सुविधाएं और मजबूत होंगी, महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है। राजा कुंवर सिंह गोंड की परंपरा की झलक भी कार्यक्रम में देखने को मिलेगी।
राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण
कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी, जो इस आयोजन को खास बनाएंगी, महोत्सव में हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और कुटीर उद्योगों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
सुरक्षा और सुविधाओं की पूरी तैयारी
आयोजन को लेकर सुरक्षा, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो, विधायक अनुज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
