CG News: उत्तर बस्तर में बड़ा बदलाव: कांकेर नक्सल मुक्त होने की कगार पर, 19 नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण
CG News: उत्तर बस्तर का कांकेर जिला तय समय-सीमा से पहले नक्सल मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है। आज 19 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के साथ यह लक्ष्य पूरा होने की संभावना है।

एरिया कमेटी के बड़े सदस्य शामिल
आत्मसमर्पण करने वालों में DVCM चंदर और ACM रूपी समेत परतापुर एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य शामिल हैं, जो लंबे समय से सक्रिय थे, ये सभी नक्सली अबूझमाड़ और कांकेर के घने जंगलों में छिपे हुए थे और कोइलीबेड़ा के रास्ते जिला मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण करेंगे।
विजय रेड्डी की पत्नी भी करेगी सरेंडर
महिला नक्सली रूपी, जो स्टेट कमेटी मेंबर विजय रेड्डी की पत्नी है, भी आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल है। वह पहले संगठन में अहम भूमिका निभा चुकी है, इन आत्मसमर्पणों के बाद कांकेर जिले के पूरी तरह नक्सल मुक्त होने की उम्मीद है, जो क्षेत्र में शांति और विकास के लिए बड़ा कदम साबित होगा।
सुरक्षाबलों के दबाव से टूटा नेटवर्क
पिछले कुछ दिनों में लगातार हो रही कार्रवाई और बढ़ते दबाव के कारण नक्सल संगठन कमजोर पड़ा है, जिससे आत्मसमर्पण की घटनाएं बढ़ी हैं, बीते दो दिनों में भी 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिससे स्पष्ट है कि संगठन का मनोबल लगातार गिर रहा है।
