CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: तीसरे दिन कर्नाटक का दबदबा, मणिकांता एल ने जीते 8 स्वर्ण
CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तीसरे दिन कर्नाटक ने तैराकी स्पर्धाओं में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। कर्नाटक 10 से अधिक स्वर्ण जीतने वाला पहला राज्य बन गया है।
मणिकांता एल बने सबसे बड़े स्टार
कर्नाटक के तैराक मणिकांता एल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल 8 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं। तीसरे दिन भी उन्होंने 2 स्वर्ण और 1 रजत जीतकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।
![]()
पदक तालिका में कड़ी टक्कर
ओडिशा 6 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि असम तीसरे स्थान पर है। मेजबान छत्तीसगढ़ 6 पदकों के साथ सातवें स्थान पर बना हुआ है, मेजबान छत्तीसगढ़ ने तीसरे दिन 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। अनुष्का भगत ने रजत, जबकि निखिल जाल्को और न्यासा पैकरा ने कांस्य पदक हासिल किए।
नए राज्यों ने भी खोला खाता
महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश ने भी तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्वर्ण खाता खोला, तैराकी और वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां कई रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन हुए।
30 राज्यों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
इस राष्ट्रीय आयोजन में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 3800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें 106 स्वर्ण पदक दांव पर हैं, तीन दिन के बाद 14 राज्यों ने पदक जीत लिए हैं। आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।

