CG News: छत्तीसगढ़ में सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा प्रक्रिया तेज, 872 मामलों में समाप्ति की अनुशंसा
CG News: शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति को लेकर विभाग ने तेजी दिखाई है। बड़े स्तर पर प्रकरणों की समीक्षा कर निर्णय लिए जा रहे हैं।
1010 मामलों की हुई जांच
विभाग द्वारा वर्ष 2022 से पहले और 2022 में नियुक्त कुल 1010 सहायक प्राध्यापकों के मामलों की समीक्षा की गई, जिसमें विस्तृत परीक्षण के बाद निर्णय लिए गए, समीक्षा के बाद 872 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त करने की अनुशंसा की गई है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कुछ की अवधि बढ़ेगी
68 प्राध्यापकों के प्रकरण अभी परीक्षण में रखे गए हैं, जबकि 70 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि बढ़ाने की अनुशंसा की गई है—इनमें से 53 की 1 साल और 17 की 2 साल बढ़ाई जाएगी।
दस्तावेजों के आधार पर फैसला
निर्णय प्रक्रिया में गोपनीय प्रतिवेदन, पुलिस सत्यापन, सेवा प्रमाण पत्र, निष्ठा प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों का परीक्षण किया गया, विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और तय मानकों के आधार पर की जा रही है, ताकि पात्र प्राध्यापकों को समय पर लाभ मिल सके, इस पहल से लंबे समय से लंबित प्रकरणों के जल्द निस्तारण की उम्मीद बढ़ी है और शिक्षकों को राहत मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

