CG News: छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, राज्य स्तरीय बैठक में बड़े फैसले
CG News: नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय सचिव भुवनेश यादव ने की, जिसमें कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

100% और समयबद्ध पंजीयन का लक्ष्य
बैठक में निर्देश दिए गए कि राज्य में हर जन्म और मृत्यु का शत-प्रतिशत और समयबद्ध पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं के लिए सटीक डेटा उपलब्ध हो सके, सभी सरकारी और निजी संस्थानों में जन्म और मृत्यु का पंजीयन 21 दिनों के भीतर अनिवार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही अस्पताल से डिस्चार्ज के पहले ही जन्म प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए गए।
7 दिन में मिलेगा फ्री सर्टिफिकेट
नई व्यवस्था के तहत जन्म प्रमाण पत्र का पहला कॉपी 7 दिनों के भीतर निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी, 27 जनवरी 2026 से लागू नए नियमों के तहत CRS-ORGI पोर्टल पर एकीकृत पंजीयन, API आधारित डेटा शेयरिंग और NIC क्लाउड पर सुरक्षित डेटा स्टोरेज को लागू किया जाएगा।
फर्जी पंजीयन पर सख्ती
बैठक में फर्जी पंजीयन रोकने, लंबित मामलों के जल्द निपटारे और डेटा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश भी दिए गए, जिन जिलों में पंजीयन की दर कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर सुधार लाने पर जोर दिया गया।
