CG News: सीएम साय ने रामनवमी पर की विशेष पूजा-अर्चना, परिवार संग किया कन्या भोज का आयोजन
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के अवसर पर अपने गृह निवास बगिया में परिवार सहित मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

कन्या भोज का आयोजन
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ नौ कन्याओं को भोजन कराया, यह आयोजन परंपरा और आस्था का प्रतीक रहा, मुख्यमंत्री निवास में चैत्र नवरात्र के अवसर पर रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जो 25 मार्च से प्रारंभ हुआ, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, पूरा धार्मिक आयोजन परम पूज्य स्वामी धनपति पण्डा जी महाराज (गुरुधाम मुंडियापानी, लैलूंगा, रायगढ़) के आशीर्वाद में संपन्न हो रहा है.
पूजन और धार्मिक कार्यक्रम
26 मार्च (अष्टमी) को पूजन, हवन, आरती, प्रवचन और लीला का आयोजन हुआ, 27 मार्च (नवमी) को पूजन, हवन, आरती, नवकन्या पूजन, पूर्णाहूति और रात्रि में भजन-कीर्तन संपन्न हुआ, 28 मार्च (दशमी) को सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद, मूर्ति विसर्जन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, झारखंड और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.
