CG News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल सस्ता, डीजल टैक्स फ्री, CM साय ने जताया आभार
CG News: केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करते हुए इसे घटाकर मात्र 3 रुपए प्रति लीटर कर दिया है, वहीं डीजल को एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है, इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
CM साय ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि, यह कदम देश के हर वर्ग के लिए राहत लेकर आएगा, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, इस फैसले से परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग सभी को सीधा फायदा होगा, इससे महंगाई के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी.
वैश्विक संकट में संवेदनशील फैसला
सीएम ने इसे वैश्विक संकट के दौर में लिया गया संवेदनशील निर्णय बताते हुए कहा कि, सरकार आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहती, जो उसकी जनहितकारी सोच को दर्शाता है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है, यह निर्णय उनकी दूरदर्शिता और देशवासियों के प्रति समर्पण का प्रतीक है.
