Jashpur News: बागबहार में एसडीएम लिंक कोर्ट की शुरुआत, 53 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
Jashpur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के बागबहार तहसील में एसडीएम लिंक कोर्ट का संचालन शुरू कर दिया गया है, यह पहल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

53 गांवों को मिलेगा सीधा फायदा
इस नई व्यवस्था से बागबहार क्षेत्र के 53 गांवों के लोगों को अब अपने राजस्व और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए पत्थलगांव जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, अब स्थानीय स्तर पर ही मामलों का त्वरित समाधान संभव होगा।
हर बुधवार को लगेगा कोर्ट
एसडीएम लिंक कोर्ट का संचालन सप्ताह में एक दिन, प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा, इससे लंबित राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी आएगी और न्याय प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।
जनवरी में हुई थी घोषणा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 24 जनवरी 2026 को कोतबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस लिंक कोर्ट की घोषणा की थी, जिसे अब लागू कर दिया गया है, इस सुविधा से विशेष रूप से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को लाभ मिलेगा, लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता खत्म होने से समय, श्रम और धन की बचत होगी।
स्थानीय लोगों में खुशी की लहर
एसडीएम लिंक कोर्ट शुरू होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने खुशी जाहिर की है, उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

