CG News: रायपुर में हनुमान जयंती पर 5 दिवसीय भव्य रामकथा, राज्यपाल और CM साय होंगे शामिल
CG News: रायपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर राम जानकी मंदिर, नर्मदा कुंड स्थित निर्वाणी अखाड़ा में इस वर्ष 5 दिवसीय भव्य रामकथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

CM साय होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आमंत्रण पत्र सौंपा गया है, मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में शामिल होने की सहमति भी दे दी है, कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें मातृशक्ति नगर भ्रमण करेगी। यह यात्रा आयोजन का शुभारंभ करेगी और धार्मिक माहौल को और भी खास बनाएगी।

महाआरती होगी मुख्य आकर्षण
मंदिर के महंत सुरेंद्र दास के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन नर्मदा कुंड में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जो इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा, हर दिन रामकथा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी
धर्म स्तंभ काउंसिल के अनुसार, इस आयोजन में मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, निगम-मंडल के पदाधिकारी और कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित यह भव्य रामकथा कार्यक्रम रायपुर में धार्मिक आस्था और भक्ति का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
