CG News: छत्तीसगढ़ में LPG वितरण व्यवस्था सख्त, कमर्शियल उपभोक्ताओं को सीमित आपूर्ति के निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर खाद्य विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कई अहम निर्देश जारी किए.
कमर्शियल LPG पर नई लिमिट
बैठक में निर्णय लिया गया कि कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को अब उनकी पिछली खपत के अधिकतम 20% तक ही गैस दी जाएगी, इस कदम का उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों का संतुलित वितरण सुनिश्चित करना है।

ऑनलाइन बुकिंग की समय सीमा तय
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के भीतर एलपीजी रिफिल की ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर गैस मिल सके।
सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी
जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी एलपीजी वितरकों के कार्यालय और गोदामों में पुलिस और होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाए, इससे भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित किया जा सकेगा।

किन्हें मिलेगी प्राथमिकता?
गैस वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां भी तय की गई हैं, जिनमें शामिल हैं,
• शैक्षणिक संस्थान और अस्पताल
• सेना और अर्द्धसैन्य बल
• जेल और सरकारी संस्थान
• रेलवे, एयरपोर्ट कैंटीन
• होटल और रेस्टोरेंट
• समाज कल्याण विभाग के संस्थान
दैनिक समीक्षा से होगी निगरानी
बैठक में यह भी तय किया गया कि एलपीजी स्टॉक और वितरण की रोजाना समीक्षा ऑयल कंपनियां करेंगी और इसकी रिपोर्ट विभाग को देंगी, इससे पूरी व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनी रहेगी।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस बैठक में फरिहा आलम, राजीव कुमार जायसवाल समेत इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, सरकार के इन फैसलों से प्रदेश में एलपीजी वितरण व्यवस्था को संतुलित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी, साथ ही आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध हो सकेगी।

