CG News: राज्य में OBC आयोग की बैठक, सामाजिक विसंगतियों को दूर करने पर जोर
CG News: छत्तीसगढ़ में आयोजित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि, अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण बेहद जरूरी है, उन्होंने सुझाव दिया कि, यह सर्वेक्षण सांख्यिकीय विभाग के माध्यम से कराया जाना चाहिए.
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन की जरूरत
अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि, देशभर के पिछड़ा वर्ग आयोगों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि साझा मुद्दों पर चर्चा कर ठोस समाधान निकाला जा सके, साथ ही पंचायत स्तर पर प्रतिवर्ष सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया गया.

छत्तीसगढ़ आयोग का फोकस
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने कहा कि, OBC वर्ग की सामाजिक स्थिति ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग रूप में देखने को मिलती है, उन्होंने सामाजिक विसंगतियों को दूर करने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया.
प्रेजेंटेशन में योजनाओं की जानकारी
बैठक के दौरान आयोग के सचिव द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए पिछड़ा वर्ग के हितों के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई, इसमें आयोग की संरचना, शक्तियां और शिकायतों से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई.
अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी
बैठक में आर.एस. विश्वकर्मा, चंद्रकांति वर्मा समेत कई बोर्ड और आयोग के पदाधिकारी उपस्थित रहे, सभी ने पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया, यह बैठक पिछड़ा वर्ग के समग्र विकास के लिए नई दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है, जिसमें सर्वेक्षण, नीति निर्माण और सामाजिक सुधार पर विशेष जोर दिया गया है.
