CG News: छत्तीसगढ़ में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम घोषित, 430 पदों पर चयन सूची जारी
CG News: छत्तीसगढ़ में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी चयन सूची में कुल 430 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है.

एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 5 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें 1.28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, भर्ती परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित हुई, जिसमें करीब 1.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए.

रिजल्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
परीक्षा परिणाम 18 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था, इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक चली, जिसमें 2106 अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना गया, 13 मार्च से 23 मार्च 2026 तक अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति मांगी गई, कुल 53 आपत्तियों के निराकरण के बाद 25 मार्च 2026 को अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई.
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण
इस भर्ती में दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है, दिव्यांगजनों के लिए कुल 30 पद आरक्षित रखे गए हैं, जिनमें 15 पद वन लेग और 15 पद हियरिंग हैंडीकैप्ड के हैं, चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 30 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, इसके बाद उन्हें प्रदेश के 285 महाविद्यालयों में आवश्यकता अनुसार पदस्थ किया जाएगा.
