CG News: भटगांव को सड़क विकास की सौगात, 30 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी
CG News: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को बड़ी सौगात मिली है, सूरजपुर जिले में बीरपुर (एनएच-43) से केवरा तक लगभग 18 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और पुलिया निर्माण के लिए करीब 30.41 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है.

आधुनिक मानकों के अनुसार होगा निर्माण
लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सड़क निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, परियोजना में सड़क चौड़ीकरण, पुलिया निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा.
ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा सीधा फायदा
इस परियोजना से बीरपुर से केवरा तक आवागमन आसान होगा और ग्रामीण क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजमार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, इससे व्यापार, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में भी सुधार होगा.
विकास को मिलेगी नई गति
सड़क निर्माण से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे, यह परियोजना भटगांव विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
हर गांव तक विकास
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, राज्य सरकार का उद्देश्य दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर सड़क सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच सके, उन्होंने भरोसा दिलाया कि, क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे.


