CG News: राज्यपाल रमेन डेका से मिले युवा इनोवेटर, दृष्टिबाधितों के लिए स्मार्ट डिवाइस का किया प्रदर्शन
CG News: राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में एलियन इनोवेशन्स के संस्थापक रवि किरण ने सौजन्य भेंट की, इस दौरान उन्होंने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विकसित अपने नवीनतम सहायक उपकरण का प्रदर्शन किया.
दृष्टिबाधितों के लिए नई उम्मीद
रवि किरण ने बताया कि, यह आधुनिक उपकरण दृष्टिबाधित लोगों को उनके दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा, इस अवसर पर उन्होंने राज्य में इस तकनीक के आगामी लॉन्च कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को आमंत्रित भी किया, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक यह सुविधा पहुंच सके.
राज्यपाल ने की सराहना
राज्यपाल रमेन डेका ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि, इस तरह के प्रयास दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इस दौरान एलियन इनोवेशन्स की प्रमुख हर्षिता भी उपस्थित रहीं, यह पहल तकनीक के जरिए सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.



