CG News: 31 मार्च से फिर शुरू होगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट सेवा, बस्तर के यात्रियों को बड़ी राहत
CG News: बस्तर संभाग के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, लंबे समय से बंद पड़ी जगदलपुर-रायपुर हवाई सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है, एलायंस एयर ने 31 मार्च से इस रूट पर फ्लाइट संचालन शुरू करने की घोषणा की है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी.
फ्लाइट का रूट और टाइमिंग
नई व्यवस्था के तहत फ्लाइट हैदराबाद, जगदलपुर और रायपुर के बीच संचालित होगी,
• हैदराबाद से सुबह 7:50 बजे उड़ान
• 9:10 बजे जगदलपुर आगमन
• 9:35 बजे जगदलपुर से रवाना
• 10:30 बजे रायपुर पहुंचना
वापसी में:
• रायपुर से दोपहर 2:25 बजे उड़ान
• 3:20 बजे जगदलपुर आगमन
• 3:45 बजे जगदलपुर से उड़ान
• 5:05 बजे हैदराबाद पहुंचना

रीवा तक भी बेहतर कनेक्टिविटी
इस नई सेवा के साथ रायपुर-रीवा और रीवा-रायपुर के बीच भी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे मध्य भारत के अन्य शहरों तक सफर और आसान हो जाएगा, जहां एक ओर नई फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है, वहीं एलायंस एयर ने जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली रूट की सेवा फिलहाल बंद कर दी है, इस रूट पर आखिरी उड़ान हाल ही में संचालित की गई.
क्यों अहम है यह सेवा
जगदलपुर और बस्तर क्षेत्र लंबे समय से सीमित हवाई कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहे थे,
• सड़क और रेल से सफर में ज्यादा समय
• व्यापार और पर्यटन पर असर
• प्रशासनिक और मेडिकल यात्रा में दिक्कत
अब इस फ्लाइट सेवा से इन समस्याओं में राहत मिलने की उम्मीद है, नई फ्लाइट सेवा से आम यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और अधिकारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी, साथ ही बस्तर क्षेत्र में पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा.




