CG News: धार्मिक यात्रा पर सीएम विष्णुदेव साय,ओडिशा के कोमना वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धार्मिक यात्रा पर ओडिशा पहुंचे, जहां उन्होंने नुआपाड़ा जिले के कोमना स्थित वैष्णो देवी मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की, इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की.

मंदिर में हुआ भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, इस धार्मिक यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कौशल्या साय और विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे, सभी ने मिलकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.
मंदिर परिसर का किया अवलोकन
सीएम साय ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली, उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी संतोष जताया, मुख्यमंत्री की यह धार्मिक यात्रा आस्था और परंपरा से जुड़ाव का प्रतीक रही, इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.




