CG News: रायपुर से जयपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू, वाया हैदराबाद की मिलेगी सुविधा
CG News: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है, इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से जयपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
वाया हैदराबाद पहुंचेगी जयपुर
यह फ्लाइट रायपुर से वाया हैदराबाद होते हुए जयपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में जयपुर से वाया नवी मुंबई होते हुए रायपुर आएगी, इससे यात्रियों को अब एक विकल्प के रूप में आसान यात्रा सुविधा मिल सकेगी.

किराया 7500 रुपए से शुरू
एयरलाइन द्वारा 180 सीटों वाले एयरबस विमान का संचालन रोजाना किया जाएगा, ट्रैवल एजेंसियों को टिकट बुकिंग के लिए स्लॉट जारी कर दिए गए हैं, ट्रैवल्स संचालकों के मुताबिक जयपुर जाने के लिए शुरुआती किराया 7500 से 11000 रुपए के बीच रहेगा, सीटों की उपलब्धता के आधार पर किराए में बदलाव संभव है.
क्या रहेगा फ्लाइट शेड्यूल?
• रायपुर से सुबह 9 बजे उड़ान
• 10:50 बजे हैदराबाद पहुंचना
• 11:50 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान
• दोपहर 1:45 बजे जयपुर आगमन
वापसी में:
• जयपुर से 3:55 बजे उड़ान
• 5:40 बजे नवी मुंबई पहुंचना
• 7:50 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान
• रात 9:30 बजे रायपुर आगमन
बेहतर कनेक्टिविटी का मिलेगा फायदा
करीब 10 साल के लंबे अंतराल के बाद रायपुर-जयपुर एयर कनेक्टिविटी फिर से बहाल होने जा रही है, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी इस रूट के लिए सर्वे पूरा कर प्रस्ताव तैयार किया है, वर्तमान में रायपुर से मुंबई और हैदराबाद के लिए रोजाना कई फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं, नई सेवा शुरू होने से यात्रियों को जयपुर तक पहुंचने के लिए बेहतर और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा, रायपुर से जयपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की शुरुआत यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, आने वाले समय में सीधी फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद भी जताई जा रही है.




