CG News: छत्तीसगढ़ का वन क्लिक सिंगल विंडो पोर्टल, निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से आसान हुआ कारोबार
CG News: छत्तीसगढ़ में निवेश और व्यापार को आसान बनाने के लिए “वन क्लिक सिंगल विंडो (OneClick)” पोर्टल एक बड़ा कदम साबित हो रहा है, यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म निवेशकों और उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक सभी अनुमतियां, मंजूरी, भूमि आवंटन और भुगतान की सुविधा एक ही जगह प्रदान करता है.

136 से अधिक सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर
OneClick पोर्टल के माध्यम से राज्य के 16 विभागों की 136 से अधिक सेवाओं को जोड़ा गया है, इससे निवेशकों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय की बचत और प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ती है.
हर वर्ग के उद्यमियों के लिए उपयोगी
यह पोर्टल केवल बड़े निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि स्टार्टअप, निर्यातक और छोटे व्यवसायियों के लिए भी बेहद उपयोगी है, सभी प्रकार के व्यवसाय से जुड़े लोग एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया आसान
OneClick के जरिए व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी सभी अनुमोदन, मंजूरी, भूमि आवंटन और ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया आसान हो गई है, साथ ही सब्सिडी कैलकुलेटर की मदद से निवेशक प्रोत्साहनों का अनुमान भी लगा सकते हैं, यह पोर्टल राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, इससे न केवल प्रक्रियाएं तेज होंगी, बल्कि निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा.
सरल, पारदर्शी और तेज व्यवस्था
“वनक्लिक” नाम ही इसकी खासियत को दर्शाता है, एक क्लिक में सभी सुविधाएं, इसकी टैगलाइन “CG इसे आसान बनाता है” शासन को सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने की प्रतिबद्धता को दिखाती है, OneClick पोर्टल छत्तीसगढ़ में व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, यह न केवल निवेश को आकर्षित करेगा, बल्कि उद्यमियों को तेजी और पारदर्शिता के साथ अपना व्यवसाय स्थापित करने में मदद करेगा.




