CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2026: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 5,967 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ
CG News: छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है, जिससे 5,967 पदों पर भर्ती का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है, कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि, प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर चयनित उम्मीदवारों को जल्द जॉइनिंग दी जाए.
2500 पद खाली रहने का खतरा
आरक्षक भर्ती में उम्मीदवारों को एक से अधिक जिलों में आवेदन की अनुमति दी गई थी, इसी नियम के चलते कई अभ्यर्थी 3-4 जिलों की मेरिट सूची में चयनित हो गए, जिससे पद खाली रहने की आशंका जताई गई थी, इस स्थिति में आशंका थी कि, अगर एक उम्मीदवार एक ही जिले में जॉइन करेगा, तो बाकी जिलों में उसके नाम पर चयनित सीटें खाली रह जाएंगी, अनुमान था कि करीब 2,500 पद खाली रह सकते हैं, जिससे अन्य उम्मीदवारों का मौका प्रभावित होता.
सरकार ने क्या कहा?
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने माना कि, कई अभ्यर्थी एक से अधिक मेरिट सूची में चयनित हुए हैं, हालांकि, सरकार ने कहा कि, वास्तविक स्थिति का पता जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चल पाएगा, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि, पहले चयनित उम्मीदवारों की जॉइनिंग कराई जाए, इसके बाद जो पद खाली रह जाएंगे, उन्हें वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों से भरा जाए, साथ ही सभी वर्गों के आरक्षण नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
युवाओं को बड़ी राहत
इस फैसले से लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है, अब उम्मीद है कि, जल्द ही पूरी प्रक्रिया पूरी होगी और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, हाई कोर्ट के इस फैसले ने भर्ती प्रक्रिया को नई गति दे दी है, अब सभी की नजर इस बात पर है कि, जॉइनिंग प्रक्रिया कितनी तेजी से पूरी होती है और कब तक युवाओं को नौकरी मिलती है.




