CG News: छत्तीसगढ़ में पेंशनरों को मिलेगा 3% DR, जल्द जारी हो सकता है आदेश
CG News: छत्तीसगढ़ के लाखों पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता (DA) मिलने के बाद अब पेंशनरों को भी समान रूप से 3% महंगाई राहत (DR) दिए जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है, मध्यप्रदेश कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब राज्य सरकार जल्द ही इस पर आदेश जारी कर सकती है.

3% DR का आदेश जल्द संभव
सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही कर्मचारियों के लिए 3% DA बढ़ाने का निर्णय लिया था, इसके बाद पेंशनरों को भी समान लाभ देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार से सहमति मांगी गई थी, जो अब मिल चुकी है, ऐसे में उम्मीद है कि, एक-दो दिनों में DR बढ़ोतरी का आदेश जारी हो सकता है.
क्यों जरूरी है MP की मंजूरी?
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच पेंशन से जुड़े मामलों में समन्वय मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत होता है, इस प्रावधान के अनुसार, पेंशनरों को वही लाभ मिलते हैं, जो मूल राज्य यानी मध्यप्रदेश द्वारा स्वीकृत किए जाते हैं.
महंगाई के बीच बड़ी राहत
लगातार बढ़ती महंगाई के कारण पेंशनरों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है, ऐसे में DR बढ़ोतरी उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी, जिससे दवाइयों, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों के खर्च को संभालना आसान होगा.
लंबे समय से उठ रही थी मांग
राज्यभर के पेंशनर्स संगठन लंबे समय से DR बढ़ाने की मांग कर रहे थे, अब मध्यप्रदेश कैबिनेट की मंजूरी के बाद उनकी उम्मीदें और बढ़ गई हैं, मध्यप्रदेश की सहमति मिलने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को 3% महंगाई राहत मिलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है, आदेश जारी होते ही लाखों पेंशनरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.



