CG News: रायपुर में GST 2.0 पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, वैश्विक प्रभाव और कर प्रणाली पर गहन मंथन
CG News: मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा रायपुर में “नेक्स्ट जेनरेशन GST 2.0: इसके वैश्विक प्रभाव” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया, इस सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वानों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भाग लेकर कर प्रणाली, वैश्विक अर्थव्यवस्था और नीतिगत दृष्टिकोणों पर गहन चर्चा की.

उच्चस्तरीय मंच पर हुआ बौद्धिक संवाद
23 और 24 मार्च 2026 को न्यू कन्वेंशन हॉल एवं सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में आयोजित इस सम्मेलन ने आधुनिक कराधान प्रणाली के नए आयामों पर एक सशक्त मंच प्रदान किया, सम्मेलन के संयोजक डॉ. उमेश गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए इसकी रूपरेखा और उद्देश्यों को स्पष्ट किया.
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव, डायरेक्टर जनरल प्रियेश पगरिया, रजिस्ट्रार गोकुलनन्द पांडा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, NACIN रायपुर के अतिरिक्त महानिदेशक शैलेंद्र देशमुख, मुख्य वक्ता वैभव क्षत्रिय और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने भी अपने विचार साझा किए.

GST 2.0 के वैश्विक महत्व पर जोर
उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में GST 2.0 के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व को रेखांकित किया, उन्होंने कहा कि, यह न केवल कर प्रणाली को मजबूत बनाता है, बल्कि वैश्विक व्यापार, निवेश और आर्थिक पारदर्शिता को भी बढ़ावा देता है.
तकनीकी सत्रों में शोध और विमर्श
सम्मेलन में विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए, ओमान और चीन के विश्वविद्यालयों से जुड़े वक्ताओं ने ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार रखे, जिससे कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिला.
उद्योग और अकादमिक जगत का समन्वय
उद्योग जगत से जुड़े वक्ताओं ने भी व्यावहारिक दृष्टिकोण साझा किए, प्रतिभागियों को कर प्रणाली के वास्तविक अनुप्रयोग और चुनौतियों को समझने का अवसर मिला, जिससे अकादमिक और इंडस्ट्री के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ.
गरिमामयी समापन और सम्मान समारोह
सम्मेलन का समापन गरिमामयी वातावरण में हुआ, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया, समापन अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने GST 2.0 के भविष्य और इसके वैश्विक प्रभावों पर प्रकाश डाला, यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन न केवल शैक्षणिक और शोध क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ, बल्कि वैश्विक आर्थिक विमर्श को नई दिशा देने में भी सफल रहा, इस आयोजन ने नवाचार, सहयोग और नीति-निर्माण के नए आयाम स्थापित किए.



