CG News: कवर्धा में नहर विस्तार परियोजना का शुभारंभ, 770 हेक्टेयर जमीन को मिलेगी सिंचाई सुविधा
CG News: चैत्र नवरात्रि पंचमी के शुभ अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में किसानों को बड़ी सौगात दी, उन्होंने भोरमदेव सकरी फीडर नहर के विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया.
करोड़ों की परियोजना का शुभारंभ
करीब 11.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा, यह योजना कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, नहर विस्तार के बाद लगभग 770 हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी, इससे किसानों की फसल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और उनकी आय में भी इजाफा होगा.
कई गांवों को मिलेगा फायदा
इस परियोजना से बाघुटोला, लाटा, खिरसाली, बद्दो, रघ्घुपारा और छपरी सहित 6 गांवों के किसान सीधे लाभान्वित होंगे, खेतों तक समय पर पानी पहुंचने से खेती में सुधार आएगा, उपमुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि, इस परियोजना को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है, उन्होंने कहा कि, जनभागीदारी से ही विकास कार्य समय पर और बेहतर तरीके से पूरे होते हैं.
ग्रामीण विकास को मिलेगी गति
नहर निर्माण से न सिर्फ सिंचाई सुविधा बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीणों के आवागमन के लिए सर्विस रोड भी विकसित होंगे, इससे खेती के साथ-साथ गांवों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी, सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाना है, इस परियोजना से क्षेत्र में कृषि के साथ-साथ समग्र ग्रामीण विकास को भी नई दिशा मिलेगी.



