CG News: केरल दौरे पर CM विष्णुदेव साय, कोची में BJP प्रत्याशी के नामांकन में हुए शामिल
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय केरल दौरे पर कोची पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया, सीएम साय ने कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर विधानसभा क्षेत्र में BJP प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
जनता परिवर्तन के लिए तैयार
सीएम साय ने कहा कि, केरल की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार दिख रही है और भाजपा के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्थापित सुशासन और विकास मॉडल ने जनता के बीच मजबूत विश्वास बनाया है.
‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र
सीएम साय ने भाजपा के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को दोहराते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया, मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि चेंगन्नूर सीट से एम.वी. गोपाकुमार जीत हासिल करेंगे और केरल में भाजपा नया इतिहास रचेगी.




