CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य आगाज, रायपुर में होगा भव्य उद्घाटन
CG News: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 25 मार्च को शाम 6 बजे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य उद्घाटन होगा, इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे.

पहली बार छत्तीसगढ़ को मिली मेजबानी
देश में पहली बार आयोजित हो रहे इस ट्राइबल नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है, यह आयोजन राज्य के खेल इतिहास में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा.
तैयारियों की हुई उच्चस्तरीय समीक्षा
उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों के आवास, परिवहन और भोजन व्यवस्था की समीक्षा की, उन्होंने अधिकारियों को सभी सुविधाएं उच्च मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
खिलाड़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, इंजरी मैनेजमेंट, मेडिकल किट और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि प्रतियोगिता के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह खेल आयोजन रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा, सभी वेन्यू पर स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, ओपनिंग-क्लोजिंग सेरेमनी और प्रचार-प्रसार को लेकर विशेष तैयारी की गई है.
3000 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
देशभर के 32 राज्यों से करीब 3000 खिलाड़ी इस महाकुंभ में हिस्सा लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग जैसे 7 खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में मुकाबले होंगे.




