CG News: बस्तर में साक्षरता की नई लहर,‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ में 25 हजार से अधिक लोगों ने दी परीक्षा
CG News: कभी अशिक्षा की चुनौती से जूझने वाला बस्तर अब शिक्षा के नए संकल्प के साथ अपनी पहचान बदल रहा है, ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत आयोजित महापरीक्षा ने जिले में सकारात्मक बदलाव की नई तस्वीर पेश की है.

25 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा
इस महापरीक्षा में कुल 25,706 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिसके लिए जिलेभर में 812 परीक्षा केंद्र बनाए गए, यह परीक्षा उन लोगों के लिए नई शुरुआत है, जो किसी कारणवश शिक्षा से दूर रह गए थे, बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि, इस अभियान का उद्देश्य केवल साक्षरता बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना भी है.
बंदियों और पूर्व माओवादियों की भागीदारी
महापरीक्षा की खास बात यह रही कि, इसमें समाज के हर वर्ग ने हिस्सा लिया, केंद्रीय कारागार जगदलपुर के 94 पुरुष और 47 महिला बंदियों के साथ-साथ 28 आत्मसमर्पित माओवादी भी इस परीक्षा में शामिल हुए, वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बस्तर की साक्षरता दर लगभग 57% थी, लेकिन सरकारी प्रयासों और जागरूकता के चलते इसमें लगातार सुधार हो रहा है.
कलम से बदल रही बस्तर की तस्वीर
यह महापरीक्षा केवल एक शैक्षणिक पहल नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की नई पहचान है, अब यहां बंदूक की जगह किताब और कलम भविष्य तय कर रही है, जो विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा संकेत है.



