CG News: बिलासपुर में श्रमिक सम्मेलन, 1200 श्रमिकों के खातों में 1.36 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर
CG News: बिलासपुर के श्रमिक प्रतीक्षालय, बृहस्पति बाजार में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर पूजा विधानी ने की, सम्मेलन में लगभग 1200 श्रमिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, इस दौरान श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई.

1.36 करोड़ रुपये DBT से ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं के तहत पंजीकृत श्रमिक हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 36 लाख 88 हजार 500 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई, मंच से हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए.
ई-रिक्शा से स्वरोजगार को बढ़ावा
कार्यक्रम में 6 चयनित हितग्राहियों को ई-रिक्शा की चाबियां सौंपकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया, विधायक अमर अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए और उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिले, कार्यक्रम के समापन के बाद सभी उपस्थित श्रमिकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई.



