CG News: चैत्र नवरात्रि पर CM विष्णु देव साय शामिल हुए रुद्र महायज्ञ में, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
CG News: चैत्र नवरात्रि की पावन चतुर्थी तिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कबीरधाम जिले के जुनवानी स्थित नर्मदा धाम पहुंचे, यहां आयोजित पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

साहू समाज की भूमिका को सराहा
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में साहू समाज की एकजुटता और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि, यह समाज हमेशा से राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रहा है, उन्होंने दानवीर भामाशाह का उल्लेख करते हुए समाज को प्रेरणादायक बताया.
संतों की तपोभूमि है छत्तीसगढ़
सीएम साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ संत-महात्माओं की पवित्र भूमि है, भगवान श्रीराम के वनवास और माता शबरी की तपस्थली का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रदेश की धार्मिक महत्ता को रेखांकित किया.
रामलला दर्शन और तीर्थ योजनाओं का जिक्र
मुख्यमंत्री ने “रामलला दर्शन योजना” और “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” का जिक्र करते हुए बताया कि, अब तक हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम में दर्शन कर चुके हैं, इन योजनाओं से आमजन को आस्था से जुड़ने का अवसर मिल रहा है.
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर सरकार सख्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार ने सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लागू किया है, इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव में धर्म परिवर्तन को रोकना है, इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक भावना बोहरा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी यज्ञ में भाग लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की.



