CG News: PM-आशा योजना के तहत राजनांदगांव में दलहन-तिलहन की खरीदी तेज, MSP पर किसानों को मिलेगा लाभ
CG News: राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के तहत दलहन और तिलहन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी तेज़ी से जारी है, कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर एक सप्ताह में 347 क्विंटल फसल खरीदी गई है.

समितियों के जरिए खरीदी
जिले में 15 सहकारी समितियों और सुकुलदैहान एफपीओ के माध्यम से खरीदी की जा रही है, इस पूरी प्रक्रिया के लिए नाफेड को नोडल एजेंसी बनाया गया है, सरकार ने अरहर 8000 रुपये, मसूर 7000 रुपये, सरसों 6200 रुपये, चना 5875 रुपये और सोयाबीन 5328 रुपये प्रति क्विंटल की दर से MSP तय किया है.
इस सप्ताह की खरीदी का आंकड़ा
सुकुलदैहान एफपीओ ने 75 किसानों से 274 क्विंटल (चना, मसूर, सरसों) की खरीदी की, जबकि तुमड़ीबोड़ समिति ने 73 क्विंटल सोयाबीन खरीदा, अब तक 649 किसानों ने पंजीयन कराया है, कृषि विभाग ने बाकी किसानों से भी जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है.




