CG News: जल संचय अभियान 2.0 में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर, 31 मई तक 10 लाख संरचनाओं का लक्ष्य
CG News: स्वच्छ पेयजल और जल स्तर सुधार के लिए चल रहे जल संचय जन भागीदारी अभियान 2.0 में छत्तीसगढ़ ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है, राज्य में अब तक 1.96 लाख से अधिक प्रोजेक्ट पूरे किए जा चुके हैं.

प्रोजेक्ट्स की बड़ी उपलब्धि
राज्य को कुल 2,52,291 प्रोजेक्ट दिए गए थे, जिनमें से 1,96,437 पूरे हो चुके हैं और 55,854 पर काम जारी है, छत्तीसगढ़ से आगे केवल आंध्रप्रदेश पहले स्थान पर है, राज्य सरकार ने 31 मई 2026 तक 10 लाख जल संरक्षण संरचनाएं बनाने का लक्ष्य तय किया है, हालांकि 5 क्रिटिकल और 21 सेमी-क्रिटिकल ब्लॉक यह संकेत दे रहे हैं कि, जल संकट अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है.
किसानों के लिए विशेष पहल
अभियान के तहत 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले 4 लाख से ज्यादा किसानों को खेतों में डबरी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, इससे भू-जल स्तर बढ़ने के साथ सिंचाई और मछली पालन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जल संचय जन भागीदारी 1.0 में बालोद जिला देश का बेस्ट परफॉर्मिंग जिला रहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिले को 2 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की.
जल संरक्षण में बड़े काम
बालोद में 1 लाख से ज्यादा नए जल संरचनाएं बनाई गईं, जबकि 30 हजार से अधिक पुराने जल स्रोतों की मरम्मत और सफाई की गई, साथ ही पीएम आवास योजना के तहत 10 हजार वाटर रिचार्ज पिट बनाए गए, नगर निगम स्तर पर रायपुर 8वें और कोरबा 9वें स्थान पर हैं, रायपुर में 827 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, जबकि कोरबा में 755 प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं, इस अभियान में तेलंगाना का हैदराबाद नगर निगम पहले स्थान पर है, जहां सभी 12,617 प्रोजेक्ट पूरे किए जा चुके हैं.




