CG News: महासमुंद के खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसे पर CM साय ने जताया दुख, बोले – दोषियों पर होगी कार्रवाई
CG News: महासमुंद जिले के खल्लारी मंदिर में हुए रोप-वे हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख जताया है, उन्होंने कहा कि, मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह घटना बेहद दुखद है, जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री साय कवर्धा और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रवाना हुए, कवर्धा में वे रानी अवंति बाई की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री गोंडवाना समाज द्वारा आयोजित आदर्श विवाह समारोह में शामिल होंगे, जहां सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
केरल दौरे की तैयारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि, वे केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी रवाना होंगे, मुख्यमंत्री ने बताया कि, हाल ही में पारित धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर प्रदेशभर में लोगों का समर्थन मिल रहा है, सरगुजा और रायपुर में विभिन्न वर्गों ने उनसे मुलाकात कर आभार जताया.



