CG News: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग: आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित
CG News: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के रिक्त 200 पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है, विभाग ने आज चयन परीक्षा का अंतिम परिणाम और मेरिट सूची जारी कर दी है, बता दें कि इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा 27 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम सितंबर 2025 में घोषित किया गया था, अब दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मापदंड के बाद अंतिम सूची तैयार की गई है.

चयन प्रक्रिया और मेरिट का आधार
अधिकारियों के अनुसार, विज्ञापित पदों के मुकाबले तीन गुना अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) और शारीरिक माप के लिए बुलाया गया था, हालांकि, कई चरणों के बाद भी अनुपस्थित रहने वाले और शारीरिक मापदंड में अपात्र पाए गए 128 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है, शेष पात्र उम्मीदवारों में से कुल 200 पदों के विरुद्ध मुख्य चयन सूची और 43 अभ्यर्थियों की अनुपूरक (प्रतीक्षा) सूची जारी की गई है.
यहाँ देखें अपना परिणाम
आबकारी आरक्षक पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, उम्मीदवार अपना रोल नंबर और मेरिट क्रम वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं, विभाग ने स्पष्ट किया है कि, यह सूची पूरी तरह से व्यापम की मेरिट और विभाग के शारीरिक मापदंडों में पात्रता के आधार पर तैयार की गई है.



