CG News: छत्तीसगढ़ का ‘रोजगार मॉडल’ अब झारखंड में, CM हेमंत सोरेन को सौंपी जाएगी ‘रोजगार और नियोजन’ पत्रिका
CG News: रायपुर में 19 मार्च 2026 को युवाओं के लिए रोजगार संबंधी जानकारी सुलभ कराने की दिशा में एक अंतर-राज्यीय पहल देखी गई, झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एक उच्च स्तरीय टीम ने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क की सहयोगी संस्था ‘छत्तीसगढ़ संवाद’ का दौरा किया, टीम ने यहाँ प्रकाशित होने वाली बेहद लोकप्रिय साप्ताहिक पत्रिका ‘रोजगार और नियोजन’ की कार्यप्रणाली, पाठ्य सामग्री और इसके स्वरूप की विस्तृत जानकारी ली, सहायक संपादक श्रीमती गीतांजली नेताम ने टीम को बताया कि, कैसे यह पत्रिका युवाओं के लिए करियर गाइडेंस का एक विश्वसनीय स्रोत बनी हुई है.

झारखंड में भी लागू होगा छत्तीसगढ़ मॉडल
झारखंड टीम के डिप्टी डायरेक्टर आनंद कुमार और उनके सहयोगियों ने इस पत्रिका की जमकर सराहना की, अधिकारियों ने साझा किया कि, झारखंड सरकार भी अपने राज्य के युवाओं को इसी तरह की संगठित और प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष पत्रिका प्रकाशित करने की योजना बना रही है, टीम इस पत्रिका की प्रतियां और पूरा फीडबैक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपेगी, ताकि वहां भी इसे जल्द शुरू किया जा सके.
प्रतियोगी परीक्षाओं की एक जगह जानकारी
टीम के सदस्यों का मानना है कि, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह पत्रिका किसी वरदान से कम नहीं है, इसमें सरकारी नौकरियों के विज्ञापन, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विशेषज्ञों द्वारा करियर मार्गदर्शन एक ही स्थान पर मिल जाता है, यदि यह योजना झारखंड में साकार होती है, तो वहां के हजारों युवाओं को सटीक और समय पर जानकारी मिल सकेगी, जिससे उनके भविष्य निर्माण में बड़ी मदद मिलेगी.




