CG News: छत्तीसगढ़ पर्यटन का नया अध्याय: 8 राज्यों के 30 बड़े टूर ऑपरेटर्स ने जाना ‘हिडन जेम’ का रहस्य, 13 से 18 मार्च की ‘फेम ट्रिप’ संपन्न
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार और पर्यटन मंडल के संयुक्त प्रयासों से आयोजित 6 दिवसीय विशेष फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है, 13 से 18 मार्च तक चले इस आयोजन का उद्देश्य राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाना है, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार जैसे राज्यों से आए लगभग 30 दिग्गज टूर ऑपरेटर्स ने छत्तीसगढ़ की विविधता को करीब से महसूस किया, यह ट्रिप पर्यटन को आर्थिक विकास का मुख्य जरिया बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

अंबिकापुर से बस्तर की संस्कृति तक का सफर
प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटकर छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग छोरों का अनुभव कराया गया,
• उत्तर छत्तीसगढ़: मैनपाट (छोटा तिब्बत), रामगढ़ और जशपुर के इको-टूरिज्म और होमस्टे मॉडल ने विशेषज्ञों को प्रभावित किया, कुनकुरी का गिरजाघर और राजपुरी जलप्रपात आकर्षण के केंद्र रहे.
• दक्षिण छत्तीसगढ़: बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता और बारसूर के ऐतिहासिक मंदिरों ने प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध कर दिया, दंतेवाड़ा और कांगेर घाटी में सुरक्षा और सुविधाओं को देखकर ट्रैवल एजेंट्स का भरोसा और मजबूत हुआ.
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट
इस फेम ट्रिप का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि, अब ये 30 बड़े ऑपरेटर्स अपने-अपने राज्यों में छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रमोट करेंगे, इससे न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि होटल, ट्रांसपोर्ट, गाइड और स्थानीय हस्तशिल्प कलाकारों को सीधा रोजगार मिलेगा, ग्रामीण क्षेत्रों में ‘होमस्टे’ और ‘महुआ होमस्टे’ जैसे नवाचारों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
विशेषज्ञों की नजर में “हिडन जेम”
समापन समारोह में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा और प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने ट्रैवल पार्टनर्स से छत्तीसगढ़ की आत्मीयता और सुरक्षित वातावरण का संदेश देशभर में फैलाने का आह्वान किया, ट्रिप में शामिल विशेषज्ञों ने छत्तीसगढ़ को भारत का “हिडन जेम” करार देते हुए यहाँ के आतिथ्य की जमकर सराहना की.




