CG News: गढ़चिरौली में DVCM समेत 11 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, मुख्यधारा में लौटे 68 लाख के इनामी
CG News: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को ऐतिहासिक सफलता मिली है, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं, आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था, इसमें डिवीजनल कमेटी सदस्य (DVCM) और एरिया कमेटी सचिव जैसे ऊंचे पदों पर बैठे नक्सली भी शामिल हैं, जो लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने हुए थे.

आत्मसमर्पण के आंकड़े और बदलती तस्वीर
भामरागढ़ तक सीमित हुई गतिविधियां गढ़चिरौली में नक्सल विरोधी अभियान अब निर्णायक मोड़ पर है, आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 से अब तक 123 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 2005 से अब तक यह आंकड़ा 794 तक पहुंच गया है, सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि, जो आंदोलन कभी पूरे जिले में फैला था, वह अब केवल भामरागढ़ क्षेत्र तक सिमट कर रह गया है, इससे पहले अक्टूबर 2025 में दिग्गज नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल राव के सरेंडर ने भी संगठन की कमर तोड़ दी थी.
सरेंडर करने वाले प्रमुख चेहरे
आत्मसमर्पण करने वालों में प्रमुख रूप से सोनी उर्फ बाली मट्टामी, बुदरी उर्फ रामबत्ती मट्टामी, सुखलाल कोक्सा और शांति तेलामी जैसे नाम शामिल हैं, इन सभी को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत नई जिंदगी शुरू करने का मौका दिया जाएगा, नीति के अनुसार, इन्हें 4 लाख से 8.5 लाख रुपये तक की तत्काल आर्थिक सहायता मिलेगी, इसके अलावा, समूह में आत्मसमर्पण करने और नक्सली जोड़ों (पति-पत्नी) के लिए अतिरिक्त वित्तीय मदद का भी प्रावधान है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में सम्मान के साथ जी सकें.




