March 19, 2026 8:54 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13528/20)
Advertisement Carousel

CG News: जशपुर को मिली 19.51 करोड़ की विकास सौगात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 6 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन

CG News: जशपुर को मिली 19.51 करोड़ की विकास सौगात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 6 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: जशपुर को मिली 19.51 करोड़ की विकास सौगात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 6 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुरनगर में पुलिस लाइन हेलीपैड के समीप कुल 19 करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपए की लागत से 6 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी। उनके नेतृत्व में जशपुर सहित पूरे प्रदेश में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है।

शहरी अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 18 भागलपुर में 35.46 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 16 में 6.76 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से शहरवासियों को बेहतर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आधुनिक ऑडिटोरियम से सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं मुक्तिधाम निर्माण से नागरिकों को सुव्यवस्थित और सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध होगी।

ग्रामीण सड़कों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीण अंचलों में आवागमन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चार प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया। इनमें 2.89 करोड़ रुपए लागत से चटकपुर-रेंगारबहार मार्ग, 3.01 करोड़ रुपए लागत से कुनकुरी-औंरीजोर-मतलूटोली-पटेल पारा मार्ग, 3.29 करोड़ रुपए लागत से रानीबंध-चिड़ाटांगर-उपरकछार मार्ग तथा 3.18 करोड़ रुपए लागत से धुरीअम्बा-कटुखोसा मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, किसानों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।

संतुलित और समग्र विकास का संकल्प

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां शहरों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, वहीं गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से जशपुर जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र की जनता को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता से क्षेत्र में अधोसंरचना, कनेक्टिविटी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी है।

यह भी पढ़ें: CG News: श्रमिकों को सशक्त बनाने की पहल, श्रम विभाग की योजनाओं से मिल रहा रोजगार

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?