CG News: मुख्यमंत्री साय ने विमोचित की ‘मोदी के राज्य से लौटकर’ पुस्तक, महिला पत्रकारों की गुजरात यात्रा पर आधारित
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में युवा पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘मोदी के राज्य से लौटकर’ का विमोचन किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि, यात्रा वृत्तांत पाठकों के लिए इतिहास और संस्कृति की सजीव तस्वीर प्रस्तुत करता है.

पत्रकार की नजर से गुजरात यात्रा
पुस्तक में निशा द्विवेदी ने गुजरात यात्रा का अनुभव अपने पत्रकार दृष्टिकोण से साझा किया है, मुख्यमंत्री ने इसे सराहनीय बताया और कहा कि, सक्रिय पत्रकारिता के बीच इस तरह की यात्रा वृत्तांत तैयार करना चुनौतीपूर्ण होता है, यह खुशी की बात है कि, अब पाठक इस अनुभव को पुस्तक के माध्यम से पढ़ सकते हैं.
महिला पत्रकारों का अध्ययन भ्रमण
मुख्यमंत्री ने बताया कि, पिछली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पत्रकारों के अध्ययन भ्रमण पर चर्चा हुई थी, पहली बार छत्तीसगढ़ की 26 महिला पत्रकारों ने गुजरात का भ्रमण किया, इस यात्रा का उद्देश्य पत्रकारों को विकास मॉडल को देखने, समझने और सीखने का अवसर देना था.
पत्रकारों के लिए सरकार की पहल
मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस वर्ष बजट में पत्रकारों के एक्सपोजर विजिट का प्रावधान किया गया है, सरकार लगातार पत्रकारों को प्रोत्साहित कर रही है, इससे पहले पत्रकार दल महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, गुजरात और राजस्थान में भ्रमण कर चुके हैं, इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सुशांत शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल, और रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे



