CG News: सीएम साय करेंगे सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 21 मार्च से शुरू होगा आयोजन
CG News: बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर इस वर्ष पहली बार सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन किया जा रहा है, इसका तीन दिवसीय संभागीय फाइनल 21 मार्च से अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित होगा, इस भव्य खेल आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे.
.jpeg)
खिलाड़ियों की भागीदारी
इस प्रतियोगिता में संभाग के सभी जिलों से करीब ढाई हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, कलेक्टर अजीत वसंत के अनुसार, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे, सरगुजा ओलंपिक में एथलेटिक्स के तहत 100, 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और रिले रेस जैसी स्पर्धाएं होंगी, इसके अलावा तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेल भी शामिल किए गए हैं, जिससे यह आयोजन एक पूर्ण खेल महोत्सव का रूप लेगा.
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/IMG-20260129-WA0008-scaled-342205.jpg?format=webp&compress=true&quality=80&w=1920&dpr=0.8)
चरणबद्ध चयन प्रक्रिया
इस ओलंपिक का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया गया है, पहले ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, इसके बाद जिला स्तर पर मुकाबले हुए और अब उनके विजेता खिलाड़ी संभागीय फाइनल में भाग लेंगे, इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ियों को मंच मिला है.
खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था
आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जा रही है, बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
समापन और पुरस्कार
तीन दिवसीय इस खेल महाकुंभ के समापन समारोह में विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा, यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और प्रतिभाओं को मंच देने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा.



